फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए डलहौजी रवाना हुए सैफ अली खान और अर्जुन कपूर

फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए डलहौजी रवाना हुए सैफ अली खान और अर्जुन कपूर

फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए डलहौजी रवाना हुए सैफ अली खान और अर्जुन कपूर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 31, 2020 2:36 pm IST

मुंबई, 31 अक्टूबर (भाषा) अभिनेता सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस और यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग शुरू करने के लिए डलहौजी रवाना हो गए।

फिल्म के सभी कलाकार, निर्माता रमेश तौरानी और अक्षय पुरी के साथ शूटिंग शुरू करने के लिए चार्टर्ड विमान से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गये।

फिल्म की टीम धर्मशाला और पालमपुर में कई स्थानों पर भी शूटिंग करेगी ।

यह हॉरर कॉमेडी फिल्म टिप्स और 12 स्ट्रीट एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा बनाई जाएगी। साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘फोबिया’ और हॉरर फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ के लिए मशहूर पवन कृपलानी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

भाषा

शुभांशि वैभव

वैभव


लेखक के बारे में