MP Political News: ‘जहां मिलोगे, वहीं मुंह काला कर देंगे’.. BJP MLA ने राहुल सहित इन 3 नेताओं को दी खुली चेतावनी, कहा- बाबर और औरंगजेब की औलाद हैं ये लोग
'जहां मिलोगे, वहीं मुंह काला कर देंगे'.. BJP MLA ने राहुल सहित इन 3 नेताओं को दी खुली चेतावनी, MP Political News: Rameshwar Sharma warns Rahul Gandhi
MP Political News. Image Source- IBC24 Archive
भोपाल। MP Political News: संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और पप्पू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उनके खिलाफ विवादित बयान दिया है।
MP Political News: रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को मध्य प्रदेश आने से बचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे प्रदेश में आए तो जहां मिलेंगे, उनका मुंह काला किया जाएगा। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान भगवान राम के चित्र का अपमान किया गया। उन्होंने दावा किया कि पप्पू यादव ने भगवान राम के चित्र को जमीन पर रखकर और जांघ से रगड़ा, जो भगवान राम और भगवा का अपमान है।
शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पर सवाल उठाने का अधिकार उन्हें नहीं है, जिनके पूर्वजों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता लोगों को मंदिर जाने से रोकने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने बयान के दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं के लिए बाबर और औरंगजेब की औलाद जैसे विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया और कहा कि ये लोग बाबर और औरंगजेब की औलादें हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि जिन लोगों ने चढ़ावा चोरी की है, उनके खिलाफ सरकार और पुलिस कार्रवाई कर रही है तथा उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम भी ऐसे लोगों को सजा देंगे। उल्लेखनीय है कि संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के मामले और विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दल इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: Gen-Z पर लाठीचार्ज तो राज्यसभा में भिड़े नेता.. कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी ये मांगे, लेकिन खरगे ने क्यों किया ‘मनुस्मृति’ का जिक्र?.. जानें..
- CM Yogi Aditiyanath News : योगी सरकार का नकली दवा माफियाओं पर सबसे बड़ा वार! करोड़ों के फर्जी बिलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 FIR दर्ज
- MPPSC Assistant Professor Result : MPPSC की स्पीड ने चौंकाया! इंटरव्यू खत्म होते ही आया रिजल्ट, अब इन उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी परीक्षा

Facebook


