समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में जमकर चले लात-घूसे, लहुलूहान हुए कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में जमकर चले लात-घूसे, लहुलूहान हुए कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी में मचे कलह का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है… समाजवादी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई में भी वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई है.. जिसे लेकर आज भोपाल में हुई पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ… बैठक में जमकर लात घूसे चले… युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य जयपाल सिंह यादव के समर्थकों की प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव के समर्थकों ने जमकर पिटाई कर दी… इस पूरे बवाल में दो लोग लहुलूहान हो गए..जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा..
दरअसल लंबे समय से प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं का बड़ा धड़ा प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव को हटाने के लिए जोर लगा रहा है… आज की बैठक में जब कुछ कार्यकर्ताओं का गुस्सा गौरी यादव के खिलाफ फूटा… तो गौरी यादव के समर्थक भड़क गए और विरोध करने वालों की जमकर पिटाई कर दी… बता दें… कि मध्यप्रदेश में भी समाजवादी पार्टी दो धड़ों में बंटी हुई है… एक धड़ा अखिलेश यादव समर्थक है… जबकि दूसरा धड़ा मुलायम सिंह के पक्ष में है… गौरी यादव मुलायम समर्थक है… फिलहाल पुलिस इस पूरे बवाल की जांच कर रही है।

Facebook


