स्कूल की दीवार में करेंट, बरसात के दिनों में खुले मैदान में पढ़ते हैं बच्चे
स्कूल की दीवार में करेंट, बरसात के दिनों में खुले मैदान में पढ़ते हैं बच्चे
डोंगरगढ़। छुरिया ब्लॉक में एक ऐसा स्कूल है जहाँ बरसते पानी के बीच बच्चो को खुले में पढ़ाई करनी पड़ रही है। ये घटना है छुरिया ब्लॉक के जरहा महका गांव के प्राथमिक स्कूल की जहाँ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो की संख्या अधिक होने के कारण बच्चों को बाहर खुले मैदान में पढ़ाया जा रहा है,जानकारी के अनुसार स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक पढ़ाई होती है तथा बच्चो की कुल दर्ज संख्या 105 है,बच्चो की संख्या अधिक होने के चलते तथा स्कूल भवन नहीं होने के कारण बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने मजबूर है।
ये भी पढ़ें –भिलाई में डेंगू से पांचवी मौत, महापौर ने सीएम को पत्र लिखकर की इलाके में शिविर लगाने की अपील
मिली जानकारी के अनुसार ऐसा नहीं है की स्कूल में भवन नहीं है,स्कूल भवन में केवल तीन कमरे है जिसका निर्माण सन 2012 में किया गया था लेकिन ये कमरे भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए,स्कूल के दो कमरे पूरी तरह से जर्जर हो चुके है,बरसात में कमरे की सीलिंग से पानी टपकता है और सीलिंग का लेंटर भी गिर रहा है इसके अलावा एक कमरे की दीवारों में अक्सर करंट आता है।
ये भी पढ़ें –चरणदास महंत के चुनाव लड़ने को लेकर सस्पेंस बरकरार, अब तक दाखिल नहीं किए दावेदारी फार्म
जानमाल का नुकसान तथा किसी अनहोनी के डर से स्कूल के शिक्षकों ने कमरों को बंद कर दिया है,अब स्कूल का संचालन एक ही कमरे से किया जा रहा है,बारिश होने पर 105 बच्चो को एक ही कमरे में ठूंस-ठूंस कर बैठाया जाता है तथा स्कूल ऑफिस कार्य भी इसी कमरे में होता है,भवन नहीं होने तथा बच्चो की दर्ज संख्या अधिक होने के कारण स्कूल को बाहर खुले में लगाना पढ़ रहा है,स्कूल के शिक्षकों और ग्रामीणों का कहना है की कई बार कलेक्टर,सांसद विधायक यहाँ तक की मुख्यमत्री डॉ.रमन सिंह को भी स्कूल की समस्या से अवगत करा चुके है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई,ग्रामीण स्कूल को अब बंद करने के मुड़ में है वहीँ अब कांग्रेस पार्टी मुद्दे को कैप्चर कर उग्र आंदोलन की तैयारी कर रही है,गौरतलब है की पुराने पंचायत भवन में स्कूल का संचालन किया जा रहा था लेकिन भवन जर्जर होने तथा ग्रमीणो की मांग पर सन 2012 में तीन अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया गया जो की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


