स्कूल से निकलकर 4 किमी दूर सड़क पर खेल रहा था 4 साल का छात्र, टला बड़ा हादसा

Ads

स्कूल से निकलकर 4 किमी दूर सड़क पर खेल रहा था 4 साल का छात्र, टला बड़ा हादसा

  •  
  • Publish Date - June 23, 2018 / 12:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

देपालपुर। मध्यप्रदेश के देपालपुर में शिक्षा सत्र शुरू होते ही एक निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां इनोवेटिव इंटरनेशनल स्कूल से एक 4 साल का मासूम पैदल ही निकल गया ।

ये भी पढ़ें- प्लास्टिक पर पाबंदी, पकड़े जाने पर 25 हजार जुर्माना

स्कूल से निकला छात्र पैदल चलकर करीब 3 किलोमीटर दूर रास्ते मे पहुंच जाता है हादसे या अनहोनी की घटना से बेखौफ बच्चा  सड़क के बीचोबीच बैठकर खेलने में लग जाता है। गनिमत ये रही कि किसी नेकदिल इंसान की नजर उस पर पड़ गई। राहगीर ने बच्चे से जानकारी ली तो बच्चा  से ठीक से जानकारी नहीं मिल पाई तो उसने पास के गांव में ले जाकर पूछताछ की। 

ये भी पढ़ें- सांवले रंग के ताने से थी परेशान, खाने में मिलाया जहर, 5 की मौत, 80 अस्पताल में

यहां ग्रामीणों ने बच्चे से बात की तो बच्चा बनेडिया गांव का निकला। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी लेकिन 2 घंटे तक स्कूल प्रबंधन का कोई भी शिक्षक नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बनेडिया गांव फोन लगा कर बच्चे का पता लगाया और करीब 1 घंटे बाद अभिभावक बिरगोदा गांव पहुंचे और अपने बच्चे को सकुशल देख जान में जान आई। उसके बाद स्कूल से एक टीचर मौके पर पहुंची और स्कूल प्रबंधन की गलती स्वीकारी। ऐसा ही मामला दो दिन पहले भी हुआ था जब एक बच्चा दूसरी बस में रवाना होकर दूसरी जगह चला गया जबकि उसे जाना और कहीं था। 

 

वेब डेस्क, IBC24