स्कूल वैन और बस की भिड़ंत, 7 बच्चों के साथ ड्राइवर की मौत, 6 की हालत गंभीर
स्कूल वैन और बस की भिड़ंत, 7 बच्चों के साथ ड्राइवर की मौत, 6 की हालत गंभीर
सतना। सतना में दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 बच्चे और वैन चालक शामिल हैं। सतना के बिरसिंगपुर के पास बच्चों को लेकर जा रही लकी कॉन्वेंटृ स्कूल की मैजिक वाहन और बस में भीषण भिड़ंत हो गई।
देखें वीडियो-
हादसे में 7 बच्चों और वैन ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। 6 घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वैन में कुल 16 बच्चे सवार थे। सभी छात्र लकी कॉन्वेंट स्कूल के हैं। तुरकहा बिरसिंगपुर के पास ये हादसा हुआ है। कलेक्टर ने हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों को दो लाख रूपए मुआवजे का ऐलान किया है, वहीं घायलो को 50 हजार रूपए देने की घोषणा की गई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


