खत्म हो रहा पुलिस का डर ? दबंगों ने घर में घुसकर व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़े, फिर गोली मारकर हत्या की
खत्म हो रहा पुलिस का डर ? दबंगों ने घर में घुसकर व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़े, फिर गोली मारकर हत्या की
शाहजहांपुर (उप्र), आठ दिसम्बर (भाषा) शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के हाथ—पैर तोड़ दिये और बाद में उसे गांव के बाहर ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
Read More: चक्रवात के कारण मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक नहीं पड़ेगी ठंड, बढ़ सकता है तापतान
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के राजूपुर गांव में रहने वाले राजीव कुमार (40) के घर में सुबह करीब 12 हमलावर घुस गये और उसे बुरी तरह मारा-पीटा। जब परिजन उसे बचाने आए तो हमलावरों ने हवाई फायरिंग करके उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने राजीव के दोनों हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए। बाद में वह उसे मरणासन्न हालत में उठाकर गांव के बाहर ले गए जहां एक बाग में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
Read More: किसान आंदोलन का ट्रेनों पर असर, राजधानी से होकर जाने वाली 4 गाड़ियां रद्द
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी है, जो लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे फिलहाल हालात के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Read More: कोविड-19 के बाद की दुनिया में कुशल कार्यबल के लिहाज से भारत फायदे की स्थिति में: मोदी

Facebook


