शंकराचार्य स्वरूपानंद ने गंगा सफाई पर सरकार को घेरा,पर्यावरणविद अग्रवाल के निधन को बताया शहादत

Ads

शंकराचार्य स्वरूपानंद ने गंगा सफाई पर सरकार को घेरा,पर्यावरणविद अग्रवाल के निधन को बताया शहादत

  •  
  • Publish Date - October 14, 2018 / 11:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नरसिंहपुर। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने गंगा सफाई को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल के निधन को शहादत बताते हुए कहा कि हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैंउनकी मौत में षड्यंत्र हो सकता हैउन्हें जब अनशन से ले गए तो प्राण बचाना आपकी जिम्मेदारी थी

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बांधों में मंत्री ठेकेदारों के हाथ होते हैं, उन्हें आर्थिक क्षति होती है। हो सकता है इसी वजह से अग्रवाल को समाप्त कर दिया होजिससे आगे दूसरे ऐसा साहस न करें और आंदोलन न हों। उन्होंने कहा कि जनता को गंगा की अविरल धारा के लिए सरकार को बाध्य करना चाहिएसरकार सफाई तो कर नही रही बल्कि गंदे नालों पर पर्दे डाल रही है

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों से की मुलाकात,राफेल डील पर उठाए सवाल

बता दें कि गंगा की सफाई को लेकर 110 दिनों से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल का पिछले दिनों निधन हो गया था। वे लंबे समय से गंगा की सफाई की मांग कर रहे थे। इसे इससे पहले भी वे कई बार अनशन पर बैठे थे।

 

वेब डेस्क, IBC24