भूमिहीन गरीबों को शिवराज सरकार देगी पट्टा, सीएम ने की घोषणा

Ads

भूमिहीन गरीबों को शिवराज सरकार देगी पट्टा, सीएम ने की घोषणा

  •  
  • Publish Date - May 26, 2018 / 10:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

आगर मालवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवरज सिंह ने कहा है कि जिस गरीब के पास जमीन नहीं है, उन सभी को पट्टे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई गरीब बिना जमीन और मकान के नहीं रहेगा। हर साल 10 लाख लोगों को मकान बनाने के पैसे दिए जाएंगे, 4 साल में  40 लाख लोगों को मकान बनाने के पैसे दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री आज असंगठित श्रमिक, तेंदूपत्ता संग्राहक, आवासीय पट्टा वितरण, महिला सम्मेलन तथा स्वच्छता सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज में गरीब बच्चो की फीस सरकार भरेगीगरीब के बच्चो की प्रायवेट मेडिकल कॉलेज के फीस भी सरकार भरेगी

यह भी पढ़ें : ट्रंप ने दिए संकेत, किम के साथ रद्द हो चुकी मुलाकात 12 जून को भी संभव

शिवराज ने कहा कि कोई गरीब बिना इलाज के नही रहेगासरकारी अस्पताल के अलावा जरूरत पड़ी तो निजी अस्पताल में भी सरकार इलाज करवाएगीआगर जिला अस्पताल में 200 बेड की सुविधा बड़ाई जाएगीगरीबों को 200 रुपये महीने में अनलिमिटेड बिजली दी जाएगी

उन्होंने कहा कि आगर और शाजापुर जिलों में स्वसहायता समूहों को मजबूत किया जाएगासरकारी स्कूलों की ड्रेस स्वसहायता समूहों से बनवाई जाएगी18 से 60 की उम्र के बीच किसी की मृत्यु हो जाने पर गरीब परिवार को 2 लाख दिए जाएंगे

वेब डेस्क, IBC24