शिवराज बोले- किसानों की लाशों पर राजनीति कर रही है कांग्रेस
शिवराज बोले- किसानों की लाशों पर राजनीति कर रही है कांग्रेस
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस किसानों की लाशों पर राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कांग्रेस मध्यप्रदेश को रक्तरंजित करना चाहती है।
सीएम चौहान ने कहा कि कांग्रेस शांति के टापू को बदनाम करने की कोशिश में है। आज तक किसानों के लिए जो काम हमने किए हैं, वो किसी ने नही किए हैं।
यह भी पढ़ें : शिक्षाकर्मियों के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश में अध्यापकों के संविलियन को कैबिनेट की मंजूरी
गौरतलब है कि मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर विभिन्न किसान संगठनों ने 1 से 10 जून तक आंदोलन का ऐलान किया है। पिछले वर्ष जून में ही मंदसौर में हुए किसानों के बड़े आंदोलन पर पुलिस फायरिंग में 6 6 किसान मारे गए थे। हालांकि आंदोलन की घोषणा को देखते हुए मप्र पुलिस सतर्क है और लोगों से बांड भरवाए जा रहे हैं कि अगर आंदोलन में हिंसा हुई तो इसके जिम्मेदार वे ही होंगे।
बता दें कि मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा भी है। वहीं उससे पहले 30 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में किसान सम्मेलन आयोजित किया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


