शौविक के परिवार को उसे जेल में स्वेटर देने की इजाजत मिली

Ads

शौविक के परिवार को उसे जेल में स्वेटर देने की इजाजत मिली

  •  
  • Publish Date - November 12, 2020 / 06:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

मुंबई, 12 नवंबर (भाषा) स्थानीय अदालत ने मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में आरोपी एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को जेल में स्वेटर रखने की इजाजत दे दी है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के एक मामले में गिरफ्तार शौविक फिलहाल नवी मुंबई की तालोजा जेल में बंद है।

शौविक के वकील ने विशेष एनडीपीएस अदालत में बुधवार को अर्जी दी थी कि उनके मुव्वकिल को जेल में ठंड लग रही है लेकिन जेल प्रशासन उनके परिवार को उन्हें स्वेटर पहुंचाने की इजाजत नहीं दे रहा है।

न्यायाधीश जी. बी. गुराव ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शौविक को स्वेटर रखने दें।

इस मामले में आरोपी शौविक की बहन रिया फिलहाल जमानत पर बाहर है।

भाषा अर्पणा नेत्रपाल

नेत्रपाल