मंत्री डाॅ. शिव डहरिया पहुंचे MMI अस्पताल, मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व मंत्री डी.पी.धृतलहरे को अर्पित किए श्रृद्धा सुमन

मंत्री डाॅ. शिव डहरिया पहुंचे MMI अस्पताल, मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व मंत्री डी.पी.धृतलहरे को अर्पित किए श्रृद्धा सुमन

मंत्री डाॅ. शिव डहरिया पहुंचे MMI अस्पताल, मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व मंत्री डी.पी.धृतलहरे को अर्पित किए श्रृद्धा सुमन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 19, 2020 8:35 am IST

रायपुर। पूर्व वन मंत्री डी.पी.धृतलहरे के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डी.पी.धृतलहरे के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने एमएमआई अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री की ओर से स्वर्गीय डीपी धृतलहरे के पार्थिव शरीर पर श्रृद्धासुमन अर्पित किया।

ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री डी.पी. धृतलहरे के निधन पर जताया दुःख

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ‘मेरे साथ अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक और फिर छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे वरिष्ठ नेता डेरहू प्रसाद धृतलहरे जी का जाना बहुत दुखद है। वे सतनामी समाज के बड़े नेता थे। उनके जाने से छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई है।’ श्री डी.पी. धृतलहरे का आज राजधानी के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम कमलनाथ ने किया ट्वीट, मृतक टीआई को शहीद का दर्जा देने की…

प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने एमएमआई अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़ें:  दूरदर्शन पर बीए और बीएससी के छात्रों की क्लास, रात 8 से 10 बजे तक ह…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com