कोरोना संकट के बीच खून की कमी न हो.. 6 साल की बच्ची ने जन्मदिन का जश्न मनाने के बजाए परिजनों से की रक्तदान की अपील
कोरोना संकट के बीच खून की कमी न हो.. 6 साल की बच्ची ने जन्मदिन का जश्न मनाने के बजाए परिजनों से की रक्तदान की अपील
पालघर (महाराष्ट्र), (भाषा) पालघर में छह वर्षीय एक बच्ची ने नेक पहल करते हुए अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया और इसके बजाए अपने परिजन से रक्तदान करने को कहा ताकि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच रक्त की कमी न हो।
Read More News: कोरोना से पीड़ित बीजेपी के पूर्व विधायक की मौत, संक्रमित होने के बाद चल रहा था इलाज
पालघर जिले में वाडा तालुका के गांद्रे गांव की रहने वाली युगा अमोल ठाकरे का शनिवार को जन्मदिन था। मीडिया में रक्तदान संबंधी अपील को देखने के बाद युगा ने अपने परिजन से कहा कि वे उसे तोहफे देने या जश्न मनाने के बजाए उसके जन्मदिन पर रक्तदान करें।
पालघर स्थित कल्याणी अस्पताल चलाने वाले डॉ. वैभव ठाकरे ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि युगा की इस अपील के बाद उसके 36 परिजनों, संबंधियों और मित्रों ने शनिवार को यहां कल्याणी अस्पताल में रक्तदान किया।
Read More News: समाजसेविका गुणवती बघेल के शव को लेकर बड़ी लापरवाही, 5 दिन..
उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी बच्ची की ओर से की गई विचारशील और नेक पहल है। हमें गर्व है कि उसने इतनी कम आयु में ऐसी पहल की।’’
उन्होंने बताया कि दान किए गए रक्त को निकटवर्ती ठाणे के वामनराव ओक ब्लड बैंक भेजा गया है।
Read More News: इनडोर स्टेडियम में 300 बेड वाले कोविड केयर सेंटर की शुरुआत आज, CM भूपेश

Facebook


