भाजपा नेता के बेटे पर लगा लड़की से शारीरिक शोषण का आरोप
भाजपा नेता के बेटे पर लगा लड़की से शारीरिक शोषण का आरोप
छत्तीसगढ़ -बालोद के भाजपा नेता के बेटे पर एक लड़की ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है आपको बता दें की जिस बेटे पर आरोप लगा है उसके पिता बीजेपी के जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल है।लड़की ने अपनी शिकायत में लिखा है कि भाजपा नेता के बेटे ने पहले तो लड़की को प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये जो करीब एक साल तक उसके साथ का शारीरिक शोषण करता रहा।लड़के का नाम अनुराग जायसवाल है।
ये भी पढ़े – रायपुर में अब भी जारी है कुत्तों का आतंक
इस मामले में युवती ने थाने में शिकायत दर्ज की है। युवती डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पीड़िता ने अपने बयान में बताया हैं की अनुराग जायसवाल से विगत एक वर्षों से शादी का झांसा देकर अपने साथ रख शारीरिक संबंध बनाए हुए था, ग्राम करकाभाट एवं गुरुर ले जाकर कई बार संबंध बनाया। जानकारी अनुसार अनुराग जायसवाल ग्राम करकाभाट में स्तिथ माँ दंतेश्वरी शक्कर कारखाने में टाइपिस्ट के पद पर कार्यरत हैं.
ये भी पढ़े – हजार के पुराने नोटों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार कीमत 3 लाख रुपए
जब अनुराग जायसवाल शादी से मुकर गया तो धनेश्वरी साहू ने बीते शनिवार को सुसाइड नोट लिख कुएं में कूद आत्महत्या का प्रयास किया था, जैस तैसे ग्रामीणों ने धनेश्वरी बचा लिया, जिसके बाद सोमवार को सैकड़ों की तादाद में साहू समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने थाने में आकर इसकी लिखित शिकायत की, अब वो अपने प्रेमी को किसी तरह से भी सजा दिलाना चाहती है। जिले के भाजपा पार्टी के जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल के पुत्र अनुराग जायसवाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले पर प्रकरण क्रमांक 18/18, 376 व 366 का अपराध दर्ज हुआ हैं
ये लिखा हैं सुसाइड नोट में-
मैं——–
अनुराग जायसवाल के कारण आत्महत्या कर रही हूँ, क्योकि मुझे उसने धोखा दिया हैं, अनुराग जायसवाल ने बड़ो के बीच में झूठ भी बोलै था, अनुराग ने कई बार मुझसे संबंध बनाया हैं, मुझे ग्राम करकाभाट एवं गुरुर बुलाया करता था, मुझे मेरे घर से उठा कर ले गया था फिर बाद में अलग कर दिया, जिसके चलते अब मेरे पास आत्महत्या करने के आलावा कोई और रास्ता नहीं हैं, अनुराग जायसवाल ने मेरी ज़िंदगी बदनाम कर के रख दी है।
WEB TEAM IBC24

Facebook


