‘सूद फाउंडेशन’ मांग रही लोगों से चंदा, सोनू सूद ने किया आगाह
'सूद फाउंडेशन' मांग रही लोगों से चंदा, सोनू सूद ने किया आगाह
मुंबई, 17 मई (भाषा) । कोविड-19 महामारी में लोगों की सक्रिय तरीके से मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को लोगों को उनके नाम का इस्तेमाल कर चल रहे फर्जी फाउंडेशन द्वारा चंदा एकत्र करने को लेकर आगाह किया।
सूद (47) ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को आगाह करते हुए कहा कि एक संगठन है जो उनके नाम पर चंदा मांग रहा है जिसका उनसे कोई संबंध नहीं है।
Read More: PM किसान निधि के 2000 रुपये खाते में अब तक नहीं आए ! ऐसे चेक करें स्टेटस और यहां करें शिकायत
उन्होंने ट्वीटर पर कथित संगठन सोनू सूद फाउंडेशन के पोस्टर के साथ संदेश दिया, ‘‘कृपया सतर्क रहें और नजदीकी पुलिस थाने में इसकी शिकायत करें।’’
अभिनेता ने पोस्टर और फाउंडेशन पर ‘फर्जी’ का भी ठप्पा लगाया।<blockquote
class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"> WARNING
<a
href="https://t.co/ADnycHK0f2">pic.twitter.com/ADnycHK0f2</a></p>—
sonu sood (@SonuSood) <a
href="https://twitter.com/SonuSood/status/1394203426267877378?ref_src=twsrc%5Etfw">May
17, 2021</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js"
charset="utf-8"></script>
Read More: दरिंदगी : मुंह में कपड़ा ठूस कर युवती से दुष्कर्म, घर के बाहर से अपहरण कर झाड़ियों में ले गया
गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में सोनू सूद ने कई प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की थी और कई वंचितों के भोजन की व्यवस्था की थी।
कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में भी वह जरूरतमंदों को अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाएं और अन्य चिकित्सा सुविधाएं दिलाने में मदद कर रहे हैं।

Facebook


