मरवाही उपचुनाव के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय, IRAS अधिकारी आदित्य कमलाकर व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त
मरवाही उपचुनाव के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय, IRAS अधिकारी आदित्य कमलाकर व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। मरवाही उपचुनाव के लिये अब प्रत्याशी 28 लाख की जगह 30 लाख 80 हजार रुपये तक अधिकतम खर्च कर सकेंगे। वहीं मरवाही उपचुनाव के लिये आईआरएएस अधिकारी आदित्य कमलाकर सोमकुंवर को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
पढ़ें- भारत ने चीनी सैनिक को वापस लौटाया, याक की खोज में पार की थी LAC
विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन में प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा में वृद्धि की गई है।
पढ़ें- रायपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर परेड का आयोजन, राज…
भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संसदीय निर्वाचन के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 77 लाख रूपए तथा विधानसभा निर्वाचन हेतु अधिकतम व्यय सीमा 30 लाख 80 हजार निर्धारित की गई है।
पढ़ें- 7th pay commission, दिवाली से पहले कर्मचारियों को 2…
उल्लेखनीय है कि पहले यह सीमा संसदीय निर्वाचन के लिए 70 लाख तथा विधानसभा निर्वाचन के लिए 28 लाख निर्धारित थी। मरवाही के लिये व्यय पर्यवेक्षक आदित्य कमलाकर सोमकुंवर रोजाना शाम 5 बजे से छह बजे तक आम जनता के लिये पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस गौरेला में उपलब्ध रहेंगे।

Facebook


