राज्य सरकार ले सकती है शिक्षाकर्मियों पर आज बड़ा फैसला
राज्य सरकार ले सकती है शिक्षाकर्मियों पर आज बड़ा फैसला
शिक्षाकर्मियों और सरकार के बीच अब तक कोई समाधान नहीं निकला है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम सरकार की तरफ से शिक्षाकर्मियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। चीफ सिकरेट्री विवेक ढांढ और डीजीपी एएन उपाध्याय आज शाम 5.30 बजे से प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ की ज्वाइंट वीडियो कांफ्रेंस लेने जा रहे हैं। शिक्षाकर्मियों की हड़ताल से पुरे प्रदेश में व्यस्था बिगड़ गयी है जिसे दुरुरुस्त करने के लिए प्रदेश स्तरीय कांफ्रेंस सरकार ने बुलायी है.
यह भी पढ़े –रायपुर। धरनास्थलों के आसपास से हटाई गई धारा 144, प्रदर्शन की अनुमति खारिज
सूत्रों के मुताबिक आज की समीक्षा के बाद सरकार शिक्षाकर्मियों के खिलाफ एक बड़ा फैसला लेगी। माना जा रहा है कि सरकार शिक्षाकर्मियों के इस आंदोलन के मद्देनजर बेहद ही कम वक्त में नयी नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दें. कल देर रात राज्य सरकार ने शीर्ष पदाधिकारियों से हड़ताल का फीडबैक लिया था.जिसके बाद ही आज शाम वीडियों कांफ्रेंस बुलायी है.

खबर मिली है कि इस बैठक में जिलावार शिक्षाकर्मियों की संख्या का ब्योरा मांगा गया है साथ ही ये भी पूछा गया है कि कितने शिक्षकों को अभी विकल्प पर दिये जाने पर स्कूलों में पठन-पाठन का काम शुरू हो सकता है.साथ ही एक और महत्वपूर्ण जानकारी ये भी मांगी गयी है कि कितने शिक्षाकर्मियों को नोटिस जारी किया गया था और उनमें से कितनों ने अब तक ज्वाइनिंग ले ली है. जानकारी ये है कि आज की बैठक के पहले राज्य सरकार ने कानूनविदों से भी शिक्षाकर्मियों पर कार्रवाई के मद्देनजर मार्गदर्शन ले लिया है.
यह भी पढ़े –शिक्षाकर्मियों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पुलिस रख रही पैनी नज़र
आज सरकार के रूख से साफ है कि अघोषित रूप से शिक्षाकर्मियों की हड़ताल को आज शाम साढ़े पांच बजे तक का मोहलत दिया गया है. अगर शिक्षाकर्मी वापस नहीं लौटते, तो आज ही देर रात सरकार की तरफ से शिक्षाकर्मियों के खिलाफ अब तक सबसे कड़ा फैसला जारी हो सकता है. हालांकि ये फैसला बर्खास्तगी का होगा या उससे भी बढ़कर, ये अभी तय नहीं है. लेकिन उड़ती खबर यही कह रही है कि सरकार इस बार ना सिर्फ बर्खास्तगी करेगी, बल्कि साथ ही कुछ ऐसी भी कार्रवाई करेगी, जिससे शिक्षाकर्मी आसानी से बहाल नहीं हो पायेंगे।

Facebook


