एन के असवाल और आर के टमटा बने रेरा सदस्य,राज्य शासन ने जारी किया आदेश
एन के असवाल और आर के टमटा बने रेरा सदस्य,राज्य शासन ने जारी किया आदेश
छतीसगढ़ राज्य सरकार ने आज एक और अच्छी खबर को मुहर लगा दी है कुछ माह पहले ही रेरा के चेयरमैन पद पर विवेक ढांढ की नियुक्ति की गयी थी लेकिन सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गयी थी। विभाग ने आज एक आदेश आज जारी किया है जिसमे पूर्व एसीएस एनके असवाल और आईएफएस आरके टमटा को सदस्य बनाया गया है।

ज्ञात हो कि इन सदस्यों की नियुक्ति पांच साल के लिए की गयी है। पिछले हफ्ते रेरा चयन कमेटी बैठक हुई थी, जिसमें दोनों नाम पर कमेटी ने मोहर लगायी थी। इस मामले में आज आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव संजय कुमार शुक्ला ने ये आदेश जारी किया है।

वेब टीम IBC24

Facebook


