सीधी के बाद उज्जैन में शिवराज के काफिले पर पथराव, जमकर विरोध प्रदर्शन

सीधी के बाद उज्जैन में शिवराज के काफिले पर पथराव, जमकर विरोध प्रदर्शन

सीधी के बाद उज्जैन में शिवराज के काफिले पर पथराव, जमकर विरोध प्रदर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 19, 2018 3:47 am IST

सीधी। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के विरोध का सिलसिला लगातार जारी है। सीधी में पत्थरबाजी, जूता फेंकने के बाद उज्जैन में पथराव किया गया और अब कल जब मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल होने सतना पहुंचे, तो वहां भी उनका जमकर विरोध हुआ।

पढ़ें- भीमा कोरेगांव केस, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, आरोपियों को नजरबंदी से राहत नहीं

एससी-एसटी एक्ट का विरोध कर रहे सर्व समाज और सवर्ण समुदाय से लोगों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ झूमाझटकी भी की। पुलिस ने जब देखा कि हदें पार हो रही है, तो उसने सवर्णों पर लाठीचार्ज भी कर दिया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए उन पर लाठियां भी बरसाई गईं। 

पढ़ें- एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता के पास मिले 13 कारतूस, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे

प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों के काफिले पर पथराव किया जिसके कारण पुलिस की दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। यह पथराव रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लूखेड़ी में बीती रात करीब 8 बजे हुआ। घटना में शामिल लोगों की संख्या 10 से 12 बताई जा रही है। घटना के बाद से ही पथराव करने वाले लोग फरार हो गए हैं। उज्जैन और रतलाम पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जन आशीर्वाद यात्रा निकलने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले अभी तक दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में