प्रदेश में पहली बार शासकीय अस्पताल में बोन मैरो का सफल ट्रांसप्लांट

प्रदेश में पहली बार शासकीय अस्पताल में बोन मैरो का सफल ट्रांसप्लांट

प्रदेश में पहली बार शासकीय अस्पताल में बोन मैरो का सफल ट्रांसप्लांट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 20, 2018 8:33 am IST

इंदौर। प्रदेश में पहली बार किसी शासकीय अस्पताल में बोन मैरो का सफल ट्रांसप्लांट किया गया है। इंदौर प्रदेश में सबसे बड़े मेडिकल हब के रूप में सामने आया है। यहां का महाराणा यशवंतराव अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला बोन मैरो ट्रांस्प्लांट सेंटर बन गया है। एम वाय अस्पताल में महीने भर में दो मरीजों का सफलता पूर्वक बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया गया है और अब दोनों मरीज स्वस्थ है.

ये भी पढ़ें- रायपुर: तेलीबांधा से टाटीबंध चौक के बीच बनेगा एक्सप्रेस हाईवे

 

ये भी पढ़ें- बल्ला टूटने पर पेड़ पर बैठी थी क्रिकेट टीम, रमन बोले जावव आजे ले लेहू, दिए 500 रुपये

बोन मैरो ट्रांसप्लांट में निजी अस्पतालों में जहां करीब 25 लाख रुपए तक खर्च आता था. वहीं अब सरकारी असप्ताल में सिर्फ 4 से 5 लाख रुपए में इलाज हो रहा है. इसका खर्च भी सरकार ही उठा रही है. अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रदेश में सरकार विदेशों जैसी चिकित्सा सेवा देना चाहती है.

 

ये भी पढ़ें- नक्सली हमले में 7 गोलियां खाने के बाद जवानों के साथ ऐसा सुलूक शर्मनाक, ये है सरकार की सच्चाई

जिससे अब एमवाय में हर महीने 7 से 9 ट्रांसप्लांट किए जाएंगे. इधर ट्रांसप्लांट के बाद मरीज और उनके परिजन बेहद खुश है. उनकी मानें तो उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि. इस बीमारी से उनको राहत मिलेगी. लेकिन अब वे बिल्कुल स्वस्थ है. 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में