सुषमा का दावा-चौथी बार बनेगी शिवराज सरकार, राहुल पर साधा निशाना

सुषमा का दावा-चौथी बार बनेगी शिवराज सरकार, राहुल पर साधा निशाना

सुषमा का दावा-चौथी बार बनेगी शिवराज सरकार, राहुल पर साधा निशाना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: November 19, 2018 9:10 am IST

जबलपुर। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार चरम पर है, सियासी पार्टियों के दिग्गज लगातार सभाएं और रैली कर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जबलपुर में भाजपा की स्टार प्रचारक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चौथी पर भी शिवराज सरकार बनाने का दावा किया।

सुषमा के मुताबिक राज्य में कोई एंटी इनकम्बेसी नहीं है। कांग्रेस दुविधाग्रस्त है इसलिए इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है। भाजपा के साथ जनता का साथ और भरोसा है, कांग्रेस को जांच परखकर नकारा गया है।

सुषमा ने इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साथा। सुषमा ने बयान दिया कि राहुल खुद को ही समझ नहीं पा रहे हैं, आखिर उन्हें रूप बदलने की जरुरत क्यों पड़ रही है। कभी वो आस्थावा हिंदू की छवि बनाते हैं। कभी जनेऊ धारण कर लेते हैं आखिर उनको ये सब क्यों करना पड़ रहा है।

शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए सुषमा ने कहा कि ये चुनाव दुविधा बनाम स्पष्टता का है। बीजेपी सबका साथ सबका विकास की बात करती है। इसी सिद्धांत पर मध्यप्रदेश और केंद्र में एक बार कमल खिलेगा। 


लेखक के बारे में