भीषण गर्मी में भी स्वाइन फ्लू वायरस सक्रिय, 5 मरीज पॉजिटिव मिले
भीषण गर्मी में भी स्वाइन फ्लू वायरस सक्रिय, 5 मरीज पॉजिटिव मिले
भोपाल। प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू भी तेजी से बढ़ रहा है। चिकित्सा विभाग भी हैरान है कि 40 से 45 डिग्री के बीच चल रहे तापमान के बावजूद भी स्वाइन फ्लू अपने पैर पसार रहा है। दरअसल प्रदेश के विशेषज्ञों ने बीते दिनों पूणे की वायरोलॉजी लैब में सैंपल भेजे थे।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस-जेडीएस की जीत, रमेश कुमार बने स्पीकर
जिसमें यह बात सामने आई है कि स्वाइन फ्लू के वायरस एच1एन1 में म्यूटेशन नजर आने लगा है। जिसके बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि वायरस ने अपनी ताकत बढ़ा ली है।
ये भी पढ़ें-जीरम हमले के 5 बरस, लाल आंतक की बर्बरता का जख्म आज भी ताजा
जिससे 40 से 45 डिग्री तापमान में भी लोग संक्रमित हो रहे है। हालांकि डॉक्टर्स पूरी तरह से सतर्क है और लोगों को जागरूक करने के साथ ही एहतियात बरतने का निर्देश दे रहे हैं। बता दें कि भोपाल में अभी तक स्वाइन फ्लू के 5 मरीज सामने आ चुके हैं और एक युवक की मौत भी हो गई है। युवक की मौत के बाद चिकित्सा विभाग की ओर से चिकित्सा संस्थानों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


