दुर्ग में स्वाइन फ्लू का विकराल रूप, अब तक 63 संदिग्द्ध में से 19 मरीज मिले पॉजिटिव

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का विकराल रूप, अब तक 63 संदिग्द्ध में से 19 मरीज मिले पॉजिटिव

दुर्ग में  स्वाइन फ्लू का विकराल रूप, अब तक  63 संदिग्द्ध में से 19 मरीज मिले पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: March 1, 2019 5:27 am IST

दुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू विकराल रूप लेते जा रहा है। हालही में इलाज करा रहे 2 संदिग्द्ध मरीज की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आयी है जिनमे से एक दुर्ग के शंकर नगर की रहने वाली महज 4 साल की बच्ची और दूसरे भिलाई के 48 वर्षीय भर्ती मरीज है दोनों का इलाज भिलाई के जवाहर लाल नेहरू चिकित्स्लय एवं अनुसन्धान केंद्र सेक्टर 9 में चल रहा है।

ये भी पढ़ें –ओवरस्पीड ट्रक की चपेट में आने से 2 पुलिसवालों की मौत ,17 घायल

बता दे अब तक जिले में 3 लोगो की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है वही अगर आंकड़ों की बात करे तो अब तक कुल 63 मरीजो को स्वाइन फ्लू के संदिग्द्ध के तौर पर भर्ती कराया गया है। जिनमे से अब तक 19 का टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आया है। वर्तमान में 4 पाजिटिव मरीज भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल और 5 मरीज रायपुर के अस्पताल में भर्ती है। भर्ती मरीजो की हालत खतरे से बहार होने के दावे जिला स्वास्थ्य महकमा कर रहा है वही स्वास्थ्य अधिकारी वर्तमान मौसम को स्वाइन फ्लू के संक्रमण का वक्त होना बताते हुए लगातार बचाव के कारगर उपाय करने की बात कह रहे है।


लेखक के बारे में