महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बिजली गिरने से किशोर की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बिजली गिरने से किशोर की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बिजली गिरने से किशोर की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 7, 2021 5:46 am IST

ठाणे, सात मई (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले की शाहपुर तहसील में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

जिले की ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार की शाम शिवनेर गांव के नजदीक फरदे पाड़ा टोले में हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित पारस फरदे परिवार के सदस्यों के साथ खेत जा रहा था तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बिजली गिरने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि शाहपुर पुलिस थाने में दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

भाषा धीरज नेहा

नेहा


लेखक के बारे में