ओवर ब्रिज निर्माण कर रही कंपनी को 7 दिन का अल्टीमेटम, शर्तो के मुताबिक काम न करने पर होगी कार्रवाई

ओवर ब्रिज निर्माण कर रही कंपनी को 7 दिन का अल्टीमेटम, शर्तो के मुताबिक काम न करने पर होगी कार्रवाई

ओवर ब्रिज निर्माण कर रही कंपनी को 7 दिन का अल्टीमेटम, शर्तो के मुताबिक काम न करने पर होगी कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: February 26, 2019 1:35 pm IST

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना बैरियल पर बन रहे ओवर ब्रिज के चलते आए दिन जाम की स्थिती बनी रहती है। इतना ही नहीं वहां पर कई हादसे भी हो रहे है जिनके चलते पुलिस अधीक्षक ने ओवर ब्रिज बना रही निर्माण कंपनी को नोटिस जारी कर 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। अगर इन 7 दिनों में मंगलम इन्फ्रांस्ट्रचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने टेंडर की शर्तो के मुताबिक काम नहीं किया तो कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें –लंबी कानूनी लड़ाई के बाद स्नेहा बनी देश की पहली धर्म,जाति रहित नागरिक

दरअसल नेशनल हाईवे तीन पर मुरैना शहर में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते आए दिन जाम की स्थिति रहती है वही हादसे भी होते रहते है जबकि नियमानुसार कंपनी को पहले सर्विस रोड बनाकर यातायात की व्यवस्था करनी चाहिए थी। पर ऐसा कंपनी ने नहीं किया। अब एसपी ने 7 दिन का समय दिया है उसके बाद अगर जाम लगता है या कोई हादसा होता है तो कंपनी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाही की जाएगी।


लेखक के बारे में