किसान आंदोलन से सहमी बीजेपी ने बनाया प्रतिक्रिया विभाग, देगा ग्राउंड लेवल रिपोर्ट

किसान आंदोलन से सहमी बीजेपी ने बनाया प्रतिक्रिया विभाग, देगा ग्राउंड लेवल रिपोर्ट

किसान आंदोलन से सहमी बीजेपी ने बनाया प्रतिक्रिया विभाग, देगा ग्राउंड लेवल रिपोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: June 23, 2017 3:25 pm IST

 

मंदसौर गोली काण्ड और किसान आंदोलन जैसे बड़े आंदोलन में सुचना की जानकारी समय पर न आने से बीजेपी अब सतर्क हो गई है ! इस आंदोलन के बाद बीजेपी का भरोषा अब सरकार के तंत्र से उठ गया है ऐसे में बीजेपी ने अब खुद का सूचना तंन्त्र तैयार किया है ! जिसका नाम प्रतिक्रिया विभाग दिया है ! इस विभाग में फिलहाल प्रदेश के संयोजक के साथ संभाग स्तर न्युक्ति कर दी गई है।

प्रतिक्रिया विभाग को लेकर बीजेपी भले ही फीड बेक को लेकर आश्वस्त हो पर बीजेपी की इस कवायद पर कॉंग्रेस ने सवाल उठाये है। बीजेपी के प्रतिक्रिया विभाग के अंतर्गत पार्टी अपने संगठन स्तर पर प्रदेश की तमाम सूचनाओं के वर्तमान मुद्दों को तलाश करेंगी साथ ही मिले इनपुट को प्रदेश सरकार तक भी पहुचाएंगी।

मंदसौर गोलीकांड और किसान आंदोलन में सरकार के फैल एटेलिजेंस के बाद इस विभाग ने कई सवाल प्रदेश सरकार पर खड़े कर दिए है। इतना ही नहीं बल्कि पार्टी ने खुद स्वीकार किया कि हर स्तर पर सरकार का सफल होना संभव नहीं है..मतलब साफ है कि अब संगठन सत्ता की कमियों को दूर करने की कवायत शुरु करने जा रहा है। 

 


लेखक के बारे में