सीवरेज के पानी से बनेगी बिजली….
सीवरेज के पानी से बनेगी बिजली....
कोरबा नगर निगम के लिए जो सीवरेज का पानी अब तक बड़ी मुसीबत साबित होता था, वही सीवरेज का पानी नगर निगम को एक बड़ी आय देगा। दरअसल नगर निगम के गंदे पानी को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीट कर NTPC उस से बिजली पैदा करेगा। इसके लिए नगर निगम और NTPC के बीच MoU की तैयारी है। इसके बाद नगर निगम को बड़ी आय मिलेगी तो वहीं NTPC को बिजली उत्पादन के लिए आसानी से पानी मिल सकेगा।
PPP मोड पर इस योजना के तहत काम होगा। इसकी DPR भी तैयार कर ली गई। इस योजना में करीब डेढ़ सौ करोड़ का ख़र्च आएगा। रोज़ाना एक सौ 35 एमएलडी पानी.. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीट कर NTPC को मिल सकेगा। नगर निगम को उम्मीद है, कि बहुत जल्द MoU हो जाएगा।

Facebook


