भूपेश बघेल का नाम फाइनल होने की खबर, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भूपेश बघेल का नाम फाइनल होने की खबर, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस के बीच सूत्रों के हवाले से खबर निकलकर सामने आ रही है कि भूपेश बघेल का नाम फाइनल कर लिया गया है। खबर सूत्रों के हवाले से हैं।
देखें वीडियो-
राजीव भवन में विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में फाइनल नाम ऐलान किया जाएगा। लेकिन इस बीच जो खबर छनकर सामने आ रही है उसमें भूपेश बघेल का नाम फाइलन माना जा रहा है।
देखे वीडियो-
पढ़ें- दिल्ली से रायपुर लौटे भूपेश बघेल, कार्यकर्ताओं ने किया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
पिछले पांच दिनों से दिल्ली में राहुल गांधी ने अपने निवास पर सीएम के नाम को लेकर सीएम के प्रबलदार भूपेश बघेल, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत के साथ लगातार मैराथन बैठक की। बैठक के दौरान शनिवार को राहुल गांधी ने नाम तय कर लिया है। आज सुबह सबसे पहले ताम्रध्वज साहू रायपुर पहुंचे।
देखें वीडियो-
पढ़ें- राहुल गांधी ने जारी की सीएम पद के दावेदारों के ..
साहू के बातचीत के दौरान उनके चेहरे पर वो खुशी नहीं झलक रही थी जो राहुल गांधी शनिवार को शेयर की तस्वीरों में दिख रही थी। साहू के बाद भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर पहुंचे। भूपेश बघेल मीडिया से बातचीत के दौरान उत्साहित नजर आए हैं। भूपेश एयरपोर्ट से सीधे होटल रवाना हुए। होटल में मौजूद विधायकों से भूपेश बघेल चर्चा करेंगे। भूपेश ने बताया कि रायपुर के राजीव भवन में दोपहर 12 बजे विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में सीएम का नाम सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

Facebook


