Kiran Singh Deo Road Accident News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे का शिकार.. हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी, जानें क्या है हालत..

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मध्य प्रदेश के छतरपुर के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा बागेश्वर धाम से लौटते समय हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है, जबकि रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है।

Kiran Singh Deo Road Accident News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे का शिकार.. हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी, जानें क्या है हालत..

Chhattisgarh BJP President Kiran Singh Deo Road Accident News

Modified Date: July 29, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: July 29, 2026 5:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए।
  • प्राथमिक उपचार के बाद झांसी अस्पताल रेफर किया गया।
  • रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी, आधिकारिक जानकारी का इंतजार।

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना झांसी-ललितपुर मार्ग पर हुई, जहां उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में किरण सिंह देव के कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। (Chhattisgarh BJP President Kiran Singh Deo Road Accident News) उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बताया जा रहा है कि किरण सिंह देव बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय कार में उनके साथ पीएसओ मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश

पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई

पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा

आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown