छत्तीसगढ़ की कहानी टॉयलेट एक टूटता परिवार
छत्तीसगढ़ की कहानी टॉयलेट एक टूटता परिवार
पिछले साल आई अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में भी एक घटना हो गयी है बस इसे हम टॉयलेट एक प्रेम कथा न कह कर टॉयलेट एक टूटता परिवार कह सकते हैं। ये घटना है धमतरी के संसुरेंगा गांव की जहां बिहारी राम विश्वकर्मा की शादी टूटने की कगार पर है। उसकी पत्नी ये बोल कर मायके चली गयी है कि जब तक घर में शौचालय नहीं बनेगा वो वापस नहीं आएगी। उसने अपने पति को धमकी के साथ ये कहा है कि “शौचालय नहीं बनवा सकते, तो मैं भी तेरे साथ नहीं रह सकती”अब पति बेचारा कुछ सोचता उसके पहले ही बिहारी राम की माँ बहु के मायके जाने से परेशान हो गयी और उसने भी जिद ठान ली की घर में जल्द से जल्द शौचालय बनना चाहिए। जिससे तंग आ कर बेटे ने माँ को भी भाई के घर दूसरे गांव भेज दिया।
ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ व्यापम में होगी सीधी भर्ती, अंतिम तिथि 29 जनवरी
इस परिवार की कहानी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है.धमतरी के संसुरेंगा गांव के रहने वाले बिहारी राम के परिवार ने प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के लिये कई बार आवेदन दिए लेकिन सरपंच ने परिवार के नाम का प्रस्ताव आगे नहीं भेजा जिससे ये परिवार शौचालय से वंचित रहा .लिहाजा परिवार को ना तो शौचालय मिला और ना ही घर।
ये भी पढ़े – आदित्य चाहते थे मैं कमबैक करू – रानी मुखर्जी
परिवार ने बताया कि साल भर पहले बेटे का ब्याह किया था, लेकिन बहू ने कहते हुए घर छोड़ दिया कि घर में शौचालय नहीं है, 80 साल की बूढ़ी मां को मजबूरन अपने भाई के घर भेजना पड़ा, दोनो की एक ही वजह घर में शौचालय नहीं होना है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मदद मिलनी थी, लेकिन नहीं मिली, टूटते मिट्टी के मकान के बदले प्रधान मंत्री आवास मिलना था, लेकिन योजना से नाम ही काट दिया गया। परिवार के मुखिया ने इसके लिये जनदर्शन में भी आवेदन लगाया है, कि कहीं प्रशासन ही गुहार सुन ले परिवार बच जाए. लेकिन इनकी कही कोई सुनवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़े – पुलिस आम जनता के साथ सद्भावना पूर्ण व्यवहार करें- एडीजी
इस बारे में जब गांव के सरपंच हरिशंकर से बात की गयी तो उसने अपने ऊपर लगे आरोपो को निराधार बताया और साथ ही उनकी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का भरोसा भी दिलाया धमतरी जिला प्रशासन ने फिलहाल बिहारी के आवेदन पर जिला पंचायत सीओ से जांच करवाने की बात कही है.
IBC24 web team

Facebook


