दसवीं बोर्ड के स्टूडेंड देंगे अब दो बार प्री बोर्ड टेस्ट

दसवीं बोर्ड के स्टूडेंड देंगे अब दो बार प्री बोर्ड टेस्ट

दसवीं बोर्ड के स्टूडेंड देंगे अब दो बार प्री बोर्ड टेस्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: December 12, 2017 12:49 pm IST

रायपुर.दसवीं बोर्ड की तैयारी कर रहे बच्चों को अब  एक और परीक्षा से गुजरना होगा पहले बोर्ड एग्जाम दे रहे बच्चे सिर्फ एक बार  प्री बोर्ड टेस्ट देते थे। अब शिक्षा विभाग छात्रों की और बेहतर तैयारी के लिए दो बार प्री-बोर्ड टेस्ट लेगा. रायपुर जिला शिक्षा कार्यालय  में मंगलवार को हुई बैठक में प्री-बोर्ड टेस्ट पर चर्चा हुई. इस दौरान फैसला लिया गया कि इस साल से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले दो बार प्री-बोर्ड टेस्ट लिए जाएंगे. प्री-बोर्ड टेस्ट 9 जनवरी से 15 जनवरी तक और दूसरा प्री-बोर्ड टेस्ट 10 फरवरी से 17 फरवरी तक होगा. पहले टेस्ट में स्टूडेंट्स की कमियों का पता लगाया जाएगा. इन कमियों को दूसरे टेस्ट से पहले दूर करने की कोशिश की जाएगी. पहले टेस्ट के करीब दो सप्ताह तक तैयारी करवाने के बाद दूसरा टेस्ट लिया जाएगा. इस प्रक्रिया से बेहतर परिणाम आने की उम्मीद की जा रही है. विभाग के अधिकारियों का मानना है कि दो बार प्री-बोर्ड टेस्ट लेने से फाइनल पेपर के परिणाम में रायपुर जिले के परिणाम में सुधार दिखेगा. पिछले साल तक एक बार ही प्री-बोर्ड टेस्ट लिया जाता था. 

बताया जा रहा है की इस टेस्ट के पेपर तो बोर्ड से आएंगे लेकिन प्री-बोर्ड टेस्ट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की कॉपियों की जांच स्कूल के संबंधित शिक्षक ही करेंगे. इससे शिक्षकों को पता चलेगा कि कौन-सा स्टूडेंट्स किस विषय में कमजोर है. बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले शिक्षक स्टूडेंट्स की तैयारी अच्छे से करा सकेंगे. इससे बोर्ड परीक्षा में स्कूल के पासआउट होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में बढ़ोतरी होगी.ये जानकारी रायपुर के डीईओ ए एन बंजारे ने आज कॉन्फ्रेंस में दी पिछले साल रायपुर जिले के लिए 13 स्कूल सहित प्रदेश के 52 स्कूलों में 10वीं के नए पाठ्यक्रम को प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था. इसका परिणाम काफी अच्छा रहा है. इसे देखते हुए इस साल से प्रदेश के सभी स्कूलों में 10वीं के नए पाठ्यक्रम को लागू कर दिया गया है.

 


लेखक के बारे में