किन्नर करते थे जबरन वसूली, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ ये खुलासा
किन्नर करते थे जबरन वसूली, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ ये खुलासा
रायपुर में कोतवाली पुलिस ने 3 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं का भेष भदलकर फर्जी किन्नर बनकर कई इलाकों के घरों में पैसा मांगते थे और नहीं देने पर बद्दुआ देने की धमकी देकर जबरन वसुली कर रहे थे।
मांगे मजदूरी के पैसे मिली मौत !
कोतवाली थाना पुलिस को लगातार इस बात की सुचना मिल रही थी कि कुछ लोग टैगोर नगर और एसबीआई कॉलोनी में नकली किन्नर जबरन वसूली कर रहे है। ये तीनांे नकली किन्नर इलाके में दोपहर में वारदात करते थे जब घर के सभी सदस्य अपने काम पर चले जाते थे और महिलाएं अकेले रहती थी, पुलिस ने स्थानीय रहवासियों की मदद से वारदात करते तीनों नकली किन्नरों को गिरफ्तार किया।
सोशल मीडिया पर कमेंट करना पड़ा भारी, पद तो गया केस भी हुआ दर्ज
पुलिस की पुछताछ में तीनों ने अपना नाम विनोदनाथ, अनिल नाथ और भगवान नाथ बताया और उज्जैन के नागझीरी इलाके का निवासी बताया इन तीनों नकली किन्नरों के खिलाफ जबरन वसुली की धाराआंे में मामाला दर्जकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


