गाजियाबाद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

गाजियाबाद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

गाजियाबाद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: July 6, 2021 7:13 pm IST

गाजियाबाद, सात जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोयल एन्क्लेव में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और 11 साल की बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे हुई जब शब्बीर अहमद (45) अपनी पत्नी संजीदा बेगम और बेटी मुस्कान के साथ गरिमा गार्डन कॉलोनी से लोनी जा रहे थे।

साहिबाबाद बॉर्डर के डीएसपी आलोक दुबे ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

भाषा

यश नीरज

नीरज


लेखक के बारे में