ट्रक से आगे निकलने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की कुचलकर मौत
ट्रक से आगे निकलने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की कुचलकर मौत
बलिया (उप्र) 20 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के डकिनगंज चौराहे पर ट्रक से आगे निकलने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की इससे कुचलकर मौत हो गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि रमाकांत राजभर (48), किशुनदेव राजभर (45) तथा रामाश्रय राजभर (36) मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे ।ट्रक से मोटरसाइकिल को आगे निकालने के प्रयास में यह लोग ट्रक के नीचे आ गये जिससे उनकी मौत हो गई ।
मंगलवार को हुयी इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा ग्राम में चक्का जाम कर तकरीबन एक घण्टे तक नगरा – सिकंदरपुर मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया ।
प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी सहायता दिये जाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ ।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । तीनों मृतक राज मिस्त्री थे ।
भाषा सं जफर
रंजन
रंजन

Facebook


