आंध्र प्रदेश में कोविड-19 मरीजों का कुल आंकड़ा 8.11 लाख के पार पहुंचा

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 मरीजों का कुल आंकड़ा 8.11 लाख के पार पहुंचा

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 मरीजों का कुल आंकड़ा 8.11 लाख के पार पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: October 27, 2020 3:34 pm IST

अमरावती, 27 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,901 नए मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 महामारी के मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 8,11,825 पहुंच गया।

ताजा बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को सुबह नौ बजे से पहले के 24 घंटों के दौरान राज्य में 4,352 लोग संक्रमण से उबरे हैं जबकि 19 और रोगियों की मौत हो गई है।

राज्य में अब तक कुल 7,77,900 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 6,625 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में इलाजरत रोगियों की संख्या अब 27,300 रह गई है।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में