सीएम बघेल की अध्यक्षता में 7 को होगी जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक
सीएम बघेल की अध्यक्षता में 7 को होगी जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक 7 सितम्बर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।
पढ़ें- निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी रोक, प्रशासन ने तय किया इलाज का चार्ज, नई गाइडलाइन जारी…देखिए
जनजाति सलाहकार परिषद के सदस्यगण अपने जिले के एन.आई.सी. के वीडियो काॅन्फ्रेंस कक्ष में उपस्थित होकर बैठक में भाग लेंगे। परिषद द्वारा अनुसूचित जनजाति के उत्थान एवं कल्याण से संबंधित नीतिगत विषयों पर शासन को परामर्श दिया जाता है।
पढ़ें- ICMR ने कोरोना के लिए टेस्टिंग ऑन डिमांड की इजाजत दी, जांच नीति में किया गया बदलाव
उल्लेखनीय है कि यह समिति संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत गठित की गई है, इसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के विधायकगण सदस्य हैं।

Facebook


