छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के दो कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, अब 149 एक्टिव मामले

छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के दो कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, अब 149 एक्टिव मामले

छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के दो कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, अब 149 एक्टिव मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: May 23, 2020 2:29 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बीच आज कई दिनों बाद प्रदेश में राहत की खबर आयी है, आज बालोद जिले के दो मरीजों की एम्स से छुट्टी कर दी गई है। जिसके बाद प्रदेश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 62 से बढ़कर 64 हो गई है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 11 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, एम्स ने की पुष्टि

वहीं प्रदेश में अबतक कुल 213 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 64 डिस्चार्ज हुए हैं और 149 एक्टिव केस है। आज समाचार लिखे जाने तक प्रदेश में 41 नए मरीज पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: CM भूपेश के प्रयासों को मिली सफलता, बोधघाट बहुउद्दे…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com