राज्य में दो डीजी के पद को आज मिल सकती है हरी झंडी
राज्य में दो डीजी के पद को आज मिल सकती है हरी झंडी
रमन कैबिनेट की बैठक में आज राज्य में डीजी के दो नये पदों को हरी झंडी मिल सकती है. राज्य कैबिनेट के प्रस्ताव के बाद दो नये पदों के सृजन के लिए केंद्र को भेजा जायेगा. दरअसल अभी मौजूदा वक्त में डीजी के दो पद स्वीकृत हैं. केंद्र के नार्मस के हिसाब से दो पद के साथ दो एक्स कैडर होते हैं लिहाजा अभी राज्य में टू प्लस टू यानि कुल 4 डीजी हैं. 1983 बैच के गिरधारी नायक, 1984 बैच के एमडब्ल्यू अंसारी, 1985 बैच के एएन उपाध्याय और 1986 बैच के डीएम अवस्थी. इनमें से एमडब्ल्यू अंसारी अगले महीने रिटायर हो रहे हैं. अंसारी के रिटायरमेंट के बाद डीजी का पोस्ट तो एक खाली हो रहा है.लेकिन डीजी के उस एक पोस्ट के लिए 1988 बैच के तीन सीनियर आईपीएस दावेदार हैं.

संजय पिल्लै, आरके विज और मुकेश गुप्ता। हालांकि एमडब्ल्यू अंसारी के रिटायरमेंट के बाद संजय पिल्लै का डीजी बनना तय है, लेकिन बाकी बचे दो आरके विज और मुकेश गुप्ता के डीजी पोस्ट के लिए आज कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो सकता है.

हालांकि पिछली बार भी ये अटकलें थी कि पिछली कैबिनेट में ही डीजी के पद की स्वीकृति हरी झंडी दी जा सकती है.. लेकिन पिछली बार इस पर चर्चा नहीं हो सकी। ऐसे में इस बार उम्मीद जतायी जा रही है कि डीजी के पद को लेकर कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी दी जा सकती है.

Facebook


