नगरनार गोलीकांड पर दो फाड हुई कांग्रेस
नगरनार गोलीकांड पर दो फाड हुई कांग्रेस
नगरनार गोलीकांड में कांग्रेस के आरोपियों के खिलाफ कांग्रेस के भीतर ही बगावत होनी शुरू हो गई है, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष फिरोज खान ने कहां है, कि इन दोनों ही पदाधिकारियों को कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों से तत्काल हटा देना चाहिए… क्योंकि इन पर लगे आरोप गंभीर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और ऐसे में इनके पद में बने रहने से कांग्रेस की छवि खराब होगी… उन्होंने यह भी कहा, कि यह आम कांग्रेसियों की मांग है, कि इन लोगों को पद से तुरंत हटाया जाए…हालांकि इस मामले में जिला कांग्रेस ने फौरन ही अपने उपाध्यक्ष को सार्वजनिक तौर पर बात करने के लिए नोटिस जारी किया है, और उन से जवाब मांगा है… हालांकि इसके बावजूद भी फिरोज खान अपनी बात पर अड़े हुए हैं… उन्होंने प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह गैदू और राजीव शर्मा जो,कि कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस उन्हें पद से हटाने की मांग की है…

Facebook


