सड़क हादसे में दो नाबालिग बहनों की मौत, भाई घायल

सड़क हादसे में दो नाबालिग बहनों की मौत, भाई घायल

सड़क हादसे में दो नाबालिग बहनों की मौत, भाई घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: June 5, 2021 8:43 am IST

फतेहपुर (उप्र), पांच जून (भाषा) फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो नाबालिग बहनों की मौत हो गयी, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक गयादत्त मिश्रा ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थाने के सराय भंडरा गांव में राम सुमेर की बेटियां रानी (12), बिटान (10) व बेटा शिवओम (14) शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से खेत जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीनों को कुचल दिया। इस हादसे में बिटान की मौके पर मौत हो गई, जबकि रानी ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल शिवओम का अभी इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना


लेखक के बारे में