राजनांदगांव में तबलीगी जमात के दो लोगों को क्वारेंटाइन किया गया, सूचना नहीं देने पर पुलिस ने दोनों को घर से अस्पताल भेजा
राजनांदगांव में तबलीगी जमात के दो लोगों को क्वारेंटाइन किया गया, सूचना नहीं देने पर पुलिस ने दोनों को घर से अस्पताल भेजा
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। राजनांदगांव के घुमका इलाके के रहने वाले तबलीगी जमात के दो लोगों को अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया।
पढ़ें- ग्राम जुड़गा और चारपारा की उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सूचना नहीं देने पर दोनों के घर पहुंची थी पुलिस। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
पढ़ें- कोरोना संक्रमण के बीच रायपुर में पीलिया का प्रकोप, 10 दिन के भीतर 1…
बता दें कोरबा के कटघोरा इलाके में 7 नए मरीज मिलने से प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है।
पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में नहीं…
कठघोरा के प्रभावित इलाके के सभी की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही कठघोरा को पूरा सील कर दिया गया है। ड्रोन के जरिए यहां निगरानी रखी जा रही है।
पढ़ें-निजी स्कूलों की फीस विनियमन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने गठित की मंत्रि…
वहीं, कटघोरा में जिला कलेक्टर ने सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। जरूरत पड़ने पर कटघोरा नगर पालिका में प्रशासन घर-घर राशन व दवाइयां पहुंचाएगा। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने नगर पालिका दीपका, नगर पंचायत छुरीकला और पाली में जरूरी सेवाओं की दुकानों के खुलने के समय में बदलाव किया है।

Facebook


