माशूका की मांगों को पूरा करने दो छात्रों ने चुना ऐसा रास्ता जिसने पहुंचा दिया जेल

माशूका की मांगों को पूरा करने दो छात्रों ने चुना ऐसा रास्ता जिसने पहुंचा दिया जेल

माशूका की मांगों को पूरा करने दो छात्रों ने चुना ऐसा रास्ता जिसने पहुंचा दिया जेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: December 26, 2018 11:53 am IST

नरसिंहपुर।अपनी माशूका को खुश रखने के लिए दो छात्रों ने ऐसा कुछ कर लिया जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। दरअसल पैसो के इंतजाम की खातिर नरसिंहपुर जिले के दो युवकों ने लूट का प्लान किया। लेकिन ये अपने मंसूबों को तो अंजाम न दे सके उल्टा इन्हें जेल और जाना पड़ गया ।
ये भी पढ़ें –फ्लैशबैक 2018 : बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम रहा यह साल

ज्ञात हो कि पिछले सोमवार की रात आई टी आई के एक छात्र ने कालेज में बी एस सी कर रहे अपने दूसरे दोस्त के साथ लूट की एक योजना बनाई । जिसके चलते ये दोनों स्टूडेंट जिले के गोटेगांव थाने के कुम्हडाखेड़ा गांव में एक घर मे मिर्ची पावडर और कट्टा के लेकर दाखिल हुए । मेहरा परिवार के मुखिया बसन्त तब खाना खा रहे थे तो उन्हें घर मे जैसे ही सुगबुगाहट महसूस हुई तो इन्होंने आवाज लगाई । बस फिर क्या था पल्सर गाड़ी से यहां तक पहुंचे इन दोनों में से एक ने बसन्त पर कट्टा अड़ा दिया तो दूसरे से आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया।और उसके बाद इस परिवार से इन लुटेरों ने 2 लाख रुपये की मांग की पर बसंत ने हार न मानी और दोनों पर झपट पड़े। इतना ही नहीं बसंत की पत्नी ने पति की बहादुरी देखते हुए घर से बाहर जाकर पड़ोसियों को आवाज लगाई । हल्ला होने के डर से दोनों युवको ने अपने काम को अंजाम दिए बिना भागने में अपनी भलाई समझी।

ये भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ मंत्री मंडल शपथ ग्रहण में दिखे ऐसे भी नज़ारे,जब मंत्री पढ़ नहीं पाए अपनी शपथ

और फिर पड़ौसी के पीछे दौड़ने के चलते आरोपी छात्र बाइक छोड़कर भाग निकले। बाइक जप्त कर पुलिस ने मामले की जांच तेज की तो दोनो पुलिस के हत्थे चढ़ गए और दोनों ने जो बयान दिया वो चौकाने वाला था। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी गर्ल फ्रेंड को खुश रखने और ऐशो आराम से जीने के लिए ऐसा कर रहे थे।


लेखक के बारे में