अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: January 10, 2021 11:25 am IST

झाबुआ (मप्र), 10 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

पेटलावद पुलिस थाना प्रभारी संजय रावत ने रविवार को बताया कि झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी दूर थांदला रोड स्थित खोरिया पुलिया के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार वसनु डामर (26) और मनोज डामर (26) की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये दोनों पेटलावद से सामान की खरीददारी करके अपने गांव छायन जा रहे थे।

रावत ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं रावत अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में