स्कूली बच्चों का नमकीन-मुर्रा स्टॉल और रामायण पाठ… ये कैसा विरोध…जानिए पूरा माजरा
स्कूली बच्चों का नमकीन-मुर्रा स्टॉल और रामायण पाठ... ये कैसा विरोध...जानिए पूरा माजरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूंडा में सड़क किनारे स्कूल बच्चों की यह दुकान आम नहीं खास है। खास इसलिए क्योंकि बच्चे न ही रोजगार कर रहे हैं और न ही कोई चैरिटी के लिए जुटे हैं बल्कि उन्होंने विरोध का नया तरीका निकाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि लोगों को मुफ्त में नमकीन मुर्रा खिलाकर कैसा विरोध कर रहे हैं,
ये भी पढ़े – मैच ब्रेक में खिलाडी माँ ने बच्चे को पिलाया दूध
तो आपको जानकार हैरानी होगी कि स्कूल यूनीफार्म में ये बच्चे-बच्चियां शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। बच्चों की गांधीगिरी शराब प्रेमियों के लिए है, जो स्कूल के पास शराब लेने आते हैं। वे अपने इस अनोखे विरोध के जरिए उन्हें शराब के साथ चखना यानी नमकीन का स्टाल लगाए हैं। इसी तरह शहर के अश्वनी नगर में शराब दुकान के खिलाफ लोगों ने रामायण का पाठ शुरू कर दिया है। लोगों के इस रामायण पाठ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी पहुंचे और अपना विरोध दर्ज करवाया।
वेब टीम IBC24

Facebook


