7 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य, भागने की तैयारी में था अपराधी, पुलिस ने धर दबोचा
7 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य, भागने की तैयारी में था अपराधी, पुलिस ने धर दबोचा
इंदौर। मध्यप्रदेश में बढ़ते अपराध के लिए सरकार एक तरफ ठोस कदम उठाने की तैयारी में दिख रही है तो दूसरी तरफ अपराधी हैं जिन्हें पुलिस का खौफ नहीं। ऐसी ही घटना देखने मिली सोमवार की शाम इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर में एक पड़ौसी ने सात साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।
ये भी पढ़ें –छत्तीसगढ़ के जवान दिनेश की मौत पर गहराया राज, अस…
पुलिस ने बताया कि मेघदूत नगर में रहने वाले 7 वर्षीय बालक को वही रहने वाले आरोपी राजाभरत सिंह पिता गोपाल सिंह भदौरिया मूल निवासी ग्राम शाह जिला टीकमगढ ने अपने घर टीवी देखने के बहाने बुलाया व दरवाजे बंद कर बच्चे के साथ खोटा काम किया। बालक के चिल्लाने पर आरोपी की बेटी वहां आ पहुंची। जिसने बच्चे को इन सब से हटाया। इस बारे में एसपी युसूफ कुरैशी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भरत परिवार सहित टीकमगढ भागने की तैयारी में था तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया है।

Facebook


