उप्र: युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उप्र: युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उप्र: युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: March 25, 2021 7:21 pm IST

बुलंदशहर, 25 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने पिछले सप्ताह एक युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

युवक अपने परिवार के सदस्यों और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कांस्टेबल के साथ खेतों से लौट रहा था और इसी दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरेंद्र डागर के रूप में हुई है। डागर ने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

काकोर थाना अंतर्गत धनौरा गांव में संदीप, उसके पिता धर्मपाल, मां रविंद्री देवी और सुरक्षाकर्मी पुष्पेंद्र पर हमला किया गया था।

काकोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि डागर को सिकंद्राबाद इलाके के गुर्जर चौक से गिरफ्तार किया गया।

भाषा शफीक नीरज

नीरज


लेखक के बारे में