नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल धीमे कार्य को लेकर बैठक में भड़के

नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल धीमे कार्य को लेकर बैठक में भड़के

नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल धीमे कार्य को लेकर  बैठक में भड़के
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: December 7, 2017 11:06 am IST

 नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के अब अपने पुरे फार्म में आ गए हैं। कल उन्होंने अपने निवास स्थित कार्यालय में पीडब्लूडी और नगर निगम के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली.जब उन्हें पता चला की निर्माण कार्य बहुत ही धीमा हो रहा है तो वे भड़क उठे। उन्होंने दो माह के भीतर पुरे काम हो जाने की चेतावनी दे दी। श्री अग्रवाल ने  ने गांधी चौक से तार बाहर तक के फोरलेन सड़क को किसी भी सूरत में फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिये साथ ही निर्माण कार्य की वजह आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिये इसका भी ख्याल रखने अधिकारियों को चेताया ।

 अमर अग्रवाल ने नेहरू चौक से उस्लापुर मार्ग चौड़ीकरण की प्रगति की भी जानकारी ली. इस संबंध में पीडब्लूडी अधिकारियों ने बताया कि फरवरी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो जायेगा। हर बार झूठे आश्वासन से गुस्साएं मंत्री ने अधिकारियों को गुरुनानक चौक से लालखदान और पावर हाउस से लालखदान तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य दो माह के अंदर करने के निर्देश दिये। उन्होंने अरपा नदी पर सरकंडा पुल निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी को सभी सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के साथ फरवरी तक सुनिश्चित करने दो टूक कहा। साथ ही नगर निगम के तहत किये जा रहे कार्यों की भी मंत्री ने समीक्षा की जिसमें वार्डों के अंदर बनाए जा रहे नाली एवं सीसी सड़क,तथा मुख्य मार्गों के निर्माण के संबंध में जानकारी ली जिसे फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए।


लेखक के बारे में