नक्सलगढ़ में रमन की हुंकार, हम बस्तर में शांति और विकास चाहते हैं
नक्सलगढ़ में रमन की हुंकार, हम बस्तर में शांति और विकास चाहते हैं
भोपालपट्टनम। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के दौरान बीजापुर जिले के तहसील के भोपालपट्टनम में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सली विकास का विरोध करते हैं, हम बस्तर में शांति और विकास चाहते हैं। नक्सलियों ने जिन स्कूलों को ध्वस्त किया सरकार ने उन्हें फिर से बनाकर और पोटा केबिन के माध्यम से बच्चों की शिक्षा की बेहतर व्यवस्था कर रही है।
ये भी पढ़े –‘क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है‘ में नज़र आएंगे सलमान और जैकलीन
अब सभी गांव को विकास से जोड़ने के लिए अंचल में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। गांवों का विद्युतीकरण किया जा रहा है, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं।आज बीजापुर में सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो गयी है।
आज भोपालपट्टनम @DistrictBijapur के मेरे भाइयों-बहनों से संवाद स्थापित किया जिसमें उन्हें बस्तर नेट परियोजना से अवगत करवाया। इस योजना के तहत ऑप्टिकल केबल बिछा कर जिले की संचार व्यवस्था को मज़बूत किया जायेगा जो निश्चित ही विकास की नई राहें प्रशस्त करेगी। #VikasYatra pic.twitter.com/VZd3f4MCwu
— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 22, 2018
आपको बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने भोपालपट्टनम में लगभग 312 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान अंचल में लगभग 132 करोड़ रूपए की लागत से पुल-पुलियों का निर्माण किया जा रहा है। बीजापुर से भोपालपट्टनम तक बारहमासी सड़क बन गई है। भोपालपट्टनम के पास बन रहे अंतर्राज्यीय पुलों का निर्माण पूर्ण होने पर भोपालपट्टनम व्यापार और व्यवसाय के एक बड़े केन्द्र के रूप में उभरेगा। इससे क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था में काफी परिवर्तन आएगा।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


