कांग्रेस पर बरसे रमन- सीडी बनाकर चरित्र हत्या करने वाले सत्ता के लिए इतने गिर जाएंगे, सोचा नहीं था
कांग्रेस पर बरसे रमन- सीडी बनाकर चरित्र हत्या करने वाले सत्ता के लिए इतने गिर जाएंगे, सोचा नहीं था
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ रमन सिंह ने विकास यात्रा के खिलाफ अदालत जाने पर कांग्रेसियों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जनता की यात्रा को रोकन की कोशिश कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने भी उनके आवेदन को खारिज कर दिया। उन्होंने हाईकोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि सत्ता के लोभ में कांग्रेसी इतने नीचे जाकर राजनीति करेगी, यह सोचा नहीं था। सीएम ने कहा कि ये सीडी बनाकर चरित्र हत्या करने वाले लोग हैं।
ये भी पढ़ें- नक्सलियों ने बीजेपी सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को लैंड माइन से उड़ाया
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बुधवार को चारामा में विकास यात्रा के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा जनता की यात्रा है, लेकिन कांग्रेस के लोग इसे रोकना चाहते हैं। हाईकोर्ट ने भी स्टे देने से इंकार कर दिया। कांग्रेसी बोनस की मांग करते हैं और आंदोलन करते हैं, लेकिन जब वे 17 सौ करोड़ का बोनस बांटने के लिए निकले हैं, तो वे विरोध कर रहे हैं। 60-65 साल सत्ता में रहे, लेकिन कभी गांव-गरीब के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कांग्रेसियों को होशियार बताते हुए कहा कि कांग्रेसी को भी बोनस मिल रहा है, वे अपना पैसा सबसे पहले निकालेंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


