सिवनी। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सिवनी से निर्दलीय विधायक दिनेश राय मुनमुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में सिवनी विधायक ये कहते हुए साफतौर पर नज़र आ रहे हैं की वे अपना ईमान बेचकर भाजपा में शामिल हुए हैं इतना ही नहीं वीडियो में मुनमुन राय ने ये भी कहा की वे जब निर्दलीय थे तो शेर की तरह जीते थे लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद हाथ जोड़कर जीना पड़ रहा है।
आगे वीडियो में मुनमुन ने ये भी कहा की अगर सरकार ने सिवनी में मेडिकल कॉलेज और सिवनी के लालमाटी क्षेत्रों में पेंच नहर का पानी नहीं दिया तो वे भाजपा छोड़कर फिर निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि सिवनी के मरझोर इलाके में सिवनी विधायक लोगो की समस्याएं जानने पहुंचे थे जहाँ उन्होंने ये बयान दिया। सिवनी में मुनमुन के बयान वाला ये वीडियो चर्चा का विषय बनता जा रहा है।